{"_id":"5d62d3bc8ebc3e014a687689","slug":"rain-narnol-news-rtk5139045167","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 एमएम बारिश से घरों में भरा पानी, कपास बाजरे की फसलों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 एमएम बारिश से घरों में भरा पानी, कपास बाजरे की फसलों को होगा फायदा
विज्ञापन
फोटो नंबर 16- कैलाश नगर में बारिश में सीवर ओवरफ्लो होने से घर में भरा पानी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की शाम चार बजे हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। आधे घंटे की बारिश से शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भर गया। नारनौल में 63 एमएम बारिश हुई। बरसात से मोहल्ला रावका, मिश्रवाडा, सेन चौक, अनाज मंडी, अस्पताल प्रांगण, नई सराय, जमालपुर, बड़ का कुआं, पुरानी कचहरी, मुख्य बाजार, पार्क गली, सीआइए रोड, महिला थाने के पास, नलापुर रोड पर पानी जमा हो गया। रेलवे के अंडरपासों में जल भराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सिविल अस्पताल के सामने के अंडर पास में जल भराव से लोग परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने और जल महल की टूटी सड़क पर जल भराव से परेशानी हुई। हालांकि बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
लोगों के घरों में सीवर का पानी भरा
रेवाड़ी रोड पर कैलाश नगर के पास सीवर लाइन टूटी हुई है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने पंप लगाकर सीवर का पानी नाले में डाल रहा है। लेकिन, रविवार को हुई बारिश से कैलाश नगर में करीब 10-12 लोगों के घरों में सीवर का पानी भर गया। सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में करीब एक फुट पानी भर गया। स्थानीय निवासी बलबीर सैनी ने बताया कि विभाग ने कालोनी में लगी पंप को भी नहीं चलाया। जिससे सीवर का पानी कॉलोनी में लोगों के घरों में घुस गया। उन्होंने कहा कि यह डेढ़ माह से है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है। विजय ने बताया कि घरों से गंदा पानी भरने और बदबू से परेशानी हो रही है। इसे लेकर विभाग गंभीर नहीं है। मेन लाइन के साथ कॉलोनी की भी सीवर लाइन खराब पड़ी हुई है। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि शहर में सीवर और पानी की निकासी का सही इंतजाम नहीं है। ऐसे में बारिश का पानी सीवर लाइन में चला जाता और सीवर ओवर फ्लो होने लगता है। रेवाड़ी रोड पर भी डेढ़ माह पहले बारिश के पानी से सीवर लाइन टूट गई थी। इससे आसपास के लोग प्रभावित हुए थे। अभी तक लाइन ठीक नहीं हुई है।