फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain Forecast Heightens Farmers' Concerns; Advice Issued Against Irrigating Wheat for Three Days

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के पूर्वानुमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता, तीन दिन गेहूं में सिंचाई न करने की सलाह

Fri, 13 Mar 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rain Forecast Heightens Farmers' Concerns; Advice Issued Against Irrigating Wheat for Three Days
फोटो संख्या:75- सरसों की फसल की कटाई में जुटे प्रवासी मजदूर--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। किसानों ने प्रवासी मजदूरों एवं मशीनों के सहारे सरसों कटाई तेज कर दी है। जिले में इस बार 2.72 लाख एकड़ में सरसों की फसल पककर तैयार है। करीब 30 प्रतिशत सरसों कटाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 18 मार्च तक मौसम में बदलावों की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

15 व 16 मार्च को आंशिक बदलवाई व हल्की से मध्यम हवाएं चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम के बदलावों को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से आगामी तीन दिनों तक गेहूं की फसल में सिंचाई रोकने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि अगर तेज हवाएं चली तो नमी वाले खेत में गेहूं की फसल गिरने का भय बना रहेगा।
विज्ञापन

साथ की कटाई कर पसार में सूखने के लिए छोड़ी गई फसल को एकत्रित कर बूंदाबांदी की स्थिति में ढकने के उपाय रखने की सलाह दी जाती है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमी विक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed