{"_id":"68e40b76a3e684543b09e5a9","slug":"rain-brings-down-temperature-chills-felt-narnol-news-c-196-1-nnl1010-130713-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से गिरा तापमान, ठंड का हुआ अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से गिरा तापमान, ठंड का हुआ अहसास
Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25 बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। जिले में सोमवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई जिससे ठंड का अहसास होने लगा। सतनाली में सबसे अधिक 24.0 और नांगल चौधरी में सबसे कम 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने 8 अक्तूबर को भी बारिश होने की संभावना जताई है। यह बारिश रबी फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
महेंद्रगढ़ में सोमवार को 25.5 अधिकतम व 22 डिग्री सेल्सियस न्यूूनतम और नारनौल में 22.6 अधिकतम व 20.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिले में तीन मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। अलसुबह से हो रही बारिश ने आमजन को ठंड का अहसास कराया।
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। इसको अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से सोमवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
जिले में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और मौसम प्रणालियों का असर साफ तौर पर दिखाई दिया वर्तमान मौसम प्रणाली का असर 8 अक्तूबर तक रहेगा। उसके बाद संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है और हवाएं उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आएगी।
जिले सोमवार को हुई बारिश आंकड़ा:
ब्लॉक एमएम
सतनाली 24.0
महेंद्रगढ़ 10.6
कनीना 10.0
अटेली 9.5
नारनौल 18.5
नांगल चौधरी 8.5