फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Racket involving fake bills at cowshed; manager accused of misappropriating 1 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में फर्जी बिलों का खेल, मैनेजर पर एक करोड़ की गड़बड़ी का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Racket involving fake bills at cowshed; manager accused of misappropriating 1 crore.
मंडी अटेली। बिहाली स्थित बाबा सेवादास मैमोरियल ट्रस्ट श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला के हिसाब-किताब को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। गोशाला की राशि में वित्तीय अनियमितता और फर्जी बिल तैयार कर पैसे निकालने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में करीब एक करोड़ रुपये की राशि में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार फर्म्ज एवं सोसाइटी, नारनौल की ओर से 18 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी गई थी। यह शिकायत बिहाली निवासी रोहताश की ओर से दी गई। शिकायत में गोशाला के रिकॉर्ड और भुगतान प्रक्रिया में कई तरह की अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, 50 हजार रुपये के धर्म कांटे की एक पर्ची के आधार पर दो बार बिल बनाकर राशि लेने का आरोप है। सितंबर 2024 में मजदूरों की हाजिरी में भी गड़बड़ी बताए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार तीन दिन की जगह 13 दिन और छह दिन की जगह 16 दिन की हाजिरी लगाकर कुल 20 दिन की अतिरिक्त मजदूरी का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2024 में आयोजित वार्षिक उत्सव के खर्चों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के अनुसार एक दिन फूल मालाओं पर 1450 रुपये खर्च हुए लेकिन बाद में अलग-अलग दरों पर 4450 रुपये का बिल बनाया गया। इसी तरह 50 बैनर 500 रुपये में खरीदे गए, जबकि बाद में 3000 रुपये का बिल बनाए जाने का आरोप है।

शिकायत में यह भी बताया गया कि 13 अक्टूबर 2024 को 25 सदस्यों ने मैनेजर की कार्यशैली और कथित अनियमितताओं को लेकर उपप्रधान, गौ सेवा आयोग को पत्र भेजकर उन्हें हटाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने गोशाला का रिकॉर्ड जांचने और व्यवस्था अपने हाथ में लेने की मांग की है। पुलिस अब आरोपों से जुड़े दस्तावेज और भुगतान रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed