{"_id":"6ab82fc70d1cba8932026bec","slug":"questions-raised-about-cleanliness-amidst-piles-of-filth-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145862-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी के ढेरों से सफाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गंदगी के ढेरों से सफाई पर उठे सवाल
विज्ञापन
फोटो 03 मंडी क्षेत्र में जगह जगह लगे गंदगी के ढेर। संवाद
निजामपुर। मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्र में चारों तरफ कूड़ा कचरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित सफाई व्यवस्था के साथ साथ कचरा डालने और उसका निस्तारण करने के लिए भी उचित स्थान निर्धारित किया जाना जरूरी है।
स्थानीय निवासी डॉ. सुशील चौधरी, अनिल चौधरी, योगेश, राधेश्याम व सतबीर ने कहा कि मंडी में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से सफाई करवाई जानी चाहिए। साथ ही एक ऐसा स्थान निर्धारित किया जाए, जहां एकत्रित गंदगी और कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने व कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गंदगी के कारण लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।