फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public representatives listened to the Mann Ki Baat programme.

Mahendragarh-Narnaul News: जनप्रतिनिधियों ने सुना मन की बात कार्यक्रम

Sun, 22 Feb 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Public representatives listened to the Mann Ki Baat programme.
कनीना। अटेली विधानसभा क्षेत्र कनीना के बूथ नंबर 60 पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात का 131वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी लोढ़ा ने बताया कि नगर पालिका के पार्षदों ने भी कार्यक्रम को गंभीरता व ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से देशहित, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता व सामाजिक सहभागिता को लेकर दिए गए संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले हैं।
विज्ञापन

डॉ. लोढ़ा ने कहा कि वे और उनके साथ नगर पालिका के सभी पार्षद प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा, स्वच्छता अभियान व विकास कार्यों को और गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं व समाज को सशक्त बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed