{"_id":"65c3fc39973a177ac10e63f4","slug":"public-relations-campaign-launched-to-make-daungda-ahir-a-tehsil-and-ateli-a-sub-division-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107260-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर को तहसील, अटेली को उपमंडल बनवाए जाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर को तहसील, अटेली को उपमंडल बनवाए जाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
Thu, 08 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी की ओर से दौंगड़ा अहीर को तहसील व अटेली को उपमंडल बनवाए जाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह घोषणा पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने दौंगड़ा अहीर गांव में जनसंपर्क के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अटेली विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार के वादे के बाद भी दौंगड़ा अहीर को उपतहसील व अटेली को उपमंडल का दर्जा नहीं दिया गया है। इसी तरह विकास कार्यों बिजली, नहरी पानी के वितरण व रोजगार के मामले में भी अटेली विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली कटौती पर रोष प्रकट करते हुए किसानों को दिन में बिजली देने व बिजली कटौती बंद करने की मांग की। किसानों ने कहा कि पिछले छह महीने से बाजरा भावांतर राशि के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनको राशि नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद अतरलाल ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन को तेज किया जाएगा और जल्दी ही कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, डालू सिंह, अतरसिंह, अनिल, जितेंद्र, विजय सिंह, गजराज सिंह, बीरसिंह, राजबीर, सोमबीर, मुकेश, नरवीर, अजय, अतर सिंह, बलजीत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।