{"_id":"66a68b096494f029d50e73de","slug":"progressive-teachers-trust-started-a-campaign-to-scatter-10-lakh-seeds-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114535-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने 10 लाख बीजों के बिखराव का अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने 10 लाख बीजों के बिखराव का अभियान शुरू किया
Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारनौल।
जिला महेंद्रगढ़ और आसपास के वन क्षेत्र को हरा-भरा करने के मकसद से प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने एक अनूठे प्रयास का शुभारंभ किया है।
रविवार को ट्रस्ट के सौजन्य से गांव नूनी एवं नसीबपुर की पहाड़ियों में 10 लाख बीजों के बिखराव का अनोखा अभियान चलाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए कठिन, अछूते इलाकों में पहुंचकर देशी प्रजातियों के पौधे लगाने के प्रयास में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने बीज बोने की अपनी पद्धति से हटकर विशेष रूप से डिजाइन किए गए ड्रोन की पद्धति अपनाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सैनी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के अध्यक्ष राजकुमार यादव एडवोकेट ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी सिकंदर गहली, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी, वन अधिकारी रजनीश कुमार, पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, पर्यावरणविद डॉ. चंद्र मोहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज के किया। वहीं संयोजन ट्रस्टी नरोतम सोनी और अमित शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि सुरेश सैनी ने कहा कि इस प्रकार अभियान स्वरूप बीजारोपण कर हम प्रकृति को उसके द्वारा प्रदत में से अंशमात्र लौटने में सफल जरूर रहेंगे। वन अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि बिखेरे गए बीजों में अधिकांश के सफल होने का अनुमान है क्योंकि चयनित बीजों को प्रकृति अरावली क्षेत्र से मेल खाती है। मुख्य अतिथि सुरेश सैनी, राजकुमार यादव, सिकंदर गहली, विपिन शर्मा, बलदेव चहल आदि ने पौधरोपण कर समारोह का समापन किया।
इस अवसर पर रवीना सोनी, कुसुम निर्मल, अंजू जांगिड, कृष्णा आर्य, सरोज कश्यप, सुभाष कश्यप, साक्षी शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, दिनेश कौशिक, हितेंद्र बोहरा, शारदा बोहरा, सरला यादव, अरुणा भारती, दीपक शांडिल्य, राजपाल नापला, राकेश शर्मा, पवन गौतम, सतीश सैनी, काके सैनी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से बीजों का बिखराव किया।