{"_id":"69d2a1b3cd265f59a709f8b4","slug":"preparations-underway-for-evening-bus-services-villagers-to-get-relief-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138156-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शाम के समय बस संचालन की तैयारी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शाम के समय बस संचालन की तैयारी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। गांव कोरियावास, रामबास व हसनपुर रूट पर शाम के समय बस का संचालन शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर शाम के समय बस चलाने की मांग कर रहे थे। इसे अब परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है।
वर्तमान में इस रूट पर सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे बस का संचालन किया जा रहा है लेकिन शाम के समय बस नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग रोजाना मजदूरी और नौकरी के लिए नारनौल आते हैं। शाम को वापसी के समय बस सुविधा नहीं मिलने और ऑटो की सीमित उपलब्धता के चलते उन्हें लिफ्ट लेकर घर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
इस कारण 20 से 25 मिनट का सफर कई बार घंटों में पूरा होता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि शाम के समय बस सेवा शुरू हो जाती है तो उनकी रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
गौरतलब है कि कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक नियमित अंतराल पर बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल रही है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद इस रूट पर बस सेवाओं में पहले की तुलना में सुधार भी देखा गया है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही शाम के समय भी बस सेवा शुरू होगी।
वर्जन :
ग्रामीणों की मांग पर सुबह व दोपहर के समय बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं शाम के समय बस का संचालन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। -सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो