{"_id":"69862a3e9032dce09a02631e","slug":"preparations-for-the-february-11th-protest-are-in-their-final-stages-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123861-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 11 फरवरी के हल्ला बोल प्रर्दशन की तैयारियां अंतिम चरण पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 11 फरवरी के हल्ला बोल प्रर्दशन की तैयारियां अंतिम चरण पर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग फील्ड में कार्यरत लिपिक, सहायक, उप अधीक्षक, अधीक्षक मांगों को लेकर 11 फरवरी को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला में डायरेक्टर सैकेंडरी स्कूल के खिलाफ हल्ला बोल प्रर्दशन करेंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हेमसा का जनसंपर्क अभियान अंतिम चरण में और जोर शोर से चल रहा है।
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में उच्च अधिकारियों व सरकार के प्रति आक्रोश है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में हेमसा संगठन के कर्मचारियों की बैठक पूर्व ब्लाक प्रधान सुनील पाल की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने कहा कि इस बार हर जिले से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी पंचकूला पहुंचेंगे। इस अवसर पर हेमसा अटेली के पूर्व उप प्रधान श्याम मनोहर, शीला देवी, बलवान सिंह व राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मांगे
हेमसा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, पे मैट्रिक्स लेवल छह के अनुसार लिपिक, स्टैनो टाइपिस्ट का बेसिक पैतीस हजार चार सौ, सहायक, आंकड़ा सहायक, स्टैनो ग्राफर का चौवालिस हजार नौ रुपये, उप अधीक्षक का सतालिस हजार छह सौ व अधीक्षक का छप्पन हजार सौ रुपये लागू किया जाए, पदोन्नति, ट्रांसफर पॉलिसी में दूरदराज क्षेत्रों से कर्मचारियों का समायोजन, विश्वविद्यालयों की तर्ज पर टाइप टैस्ट की जगह रिफ्रेशर कोर्स लागू किया जाए, एक्सग्रेसिया में लगाई शर्त हटाने, एसीपी 5-10-15 प्रमोशनल पदानुसार, हरियाणा वेतन आयोग का गठन, निजीकरण की नीतियों पर रोक सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश कमेटी की पांच टीमें भी जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर सभी जिलों में जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर रही है।