{"_id":"6b0876232c948b09d10245b5","slug":"preparations-for-navodaya-entrance-exam-intensify-test-to-be-held-at-10-centers-narnol-news-c-203-1-mgh1004-132133-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेज, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेज, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन
कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को होने वाली चयन परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने की।
जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के प्राचार्य ब्रजमोहन पाल रावत ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। जिले के पांचों खंडों में दो-दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। बैठक में सभी पांचों खंडों के केंद्र अधीक्षक, केंद्र सहयोगी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं, नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र अधीक्षकों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करवाने तथा सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।