फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Postman was keeping mail at a tailor's shop, department suspended him

Mahendragarh-Narnaul News: टेलर की दुकान पर डाक रख रहा था पोस्टमैन, विभाग ने सस्पेंड किया

Thu, 23 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Postman was keeping mail at a tailor's shop, department suspended him
नारनौल।
विज्ञापन


डाक विभाग के एक डाकिए को घर-घर डाक नहीं पहुंचाने पर विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। विभाग को शिकायत मिली थी कि डाकिया गांव की एक दुकान पर डाक रख देता है। जिसकी वजह से लोगों को समय पर डाक नहीं मिलती है। वहीं बहुत से लोगों को चेकबुक, आधार कार्ड जैसे कागजों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं जिस दुकान में डाक रखी जाती थी, वह दुकानदार भी परेशान था।
खटोटी के एक व्यक्ति ने मुख्य डाकघर नारनौल में शिकायत दी कि हमीदपुर पोस्ट ऑफिस में तैनात डाकिया घर-घर जाकर डाक नहीं पहुंचा रहा है। वह गांव में एक टेलर की दुकान पर डाक रख देता है। इससे आमजन को समय पर डाक नहीं मिल पा रही है। शिकायत मिलने के बाद डाक विभाग की तरफ से जांच की गई। जहां टेलर की दुकान से 34 लिफाफे मिले। यह दो-तीन माह पुराने थे।
विज्ञापन



किसी की बैंक पासबुक तो किसी के मिले चेकबुक :

जब डाक विभाग की तरफ से टेलर की दुकान में जांच की गई तो वहां 34 डाक मिली। इनमें बैंक की पासबुक और चेक बुक सहित आधार कार्ड व सरकारी विभाग की तरफ से भेजी गई डाक भी थी। वहीं लोगों के पास जरूरी कागजात नहीं पहुंचने पर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



------

खटोटी गांव में डाकिया की तरफ से डाक नहीं वितरित की जा रही थी। इसकी उनके पास शिकायत आई थी। जिसके बाद विभाग की तरफ से जांच के लिए भेजा गया। जहां 34 डाक एक टेलर की दुकान में मिले। इसके बाद विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए पोस्टमैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
महेश कुमार, सहायक डाक अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed