{"_id":"666f387824c3fe2fd801a494","slug":"posed-as-an-acquaintance-and-deposited-rs-85000-into-the-account-lodged-a-police-complaint-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113243-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: परिचित बन 85 हजार रुपये खाते में डलवाए, पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: परिचित बन 85 हजार रुपये खाते में डलवाए, पुलिस में दी शिकायत
Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति से परिचित बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में मोहल्ला गुरुनानक पुरा निवासी सूरत सिंह ने बताया कि वह एक लेखाकार का प्राइवेट काम करता है। 15 जनवरी की शाम करीब सात बजे एक व्हाट्सएप पर मैसेज अया। उस नंबर पर उसके गांव नांगल पठानी के पूर्व सरपंच की फोटो लगा रखी थी। उसने कहो कि उसके लड़के का एक्सीडेंट हो गया और वह सीरियस है। उसे कुछ पैसों की जरूरत है। पहले उसने 20 हजार रुपये मांगे, जिसके बाद उसने रुपये डाल दिए। उसके कुछ देर बाद उसका दोबारा से व्हाट्सएप पर फोन आया कि उसे 30,000 रुपये की ओर आवश्यकता है। उसने वह भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर फोन करके 35000 रुपये ओर मांगे, जिसके वह भी पीड़ित ने डाल दिए। उसके कुछ देर बाद फिर उसने व्हाट्सएप पर फोन कर 45000 रुपये मांगे। जिसके बाद उसे शक हुआ और गांव के सरपंच को फोन कर पूछा की रात को इतने रुपये की किस लिए जरूरत पड़ गई। सरपंच ने कहा कि उसने कोई रुपये नही मंगवाए। इस तरह साइबर ठगों ने पीड़ित से 85 हजार रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
25 हजार रुपये भी खाते से साइबर ठगों ने निकाले
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव ढाणी मुकुंदपुरा में भी एक मजदूर के खाते से 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। पुलिस शिकायत में ढाणी मुकुंदपुरा निवासी रुपचंद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका खाता सिंघाना रोड नारनौल में हैं। साइबर ठगों ने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत उसने साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पैदल राहगीर को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, 25 हजार कुर्ते की जेब से निकाले
नारनौल। नारनौल में बाइक युवकों ने एक व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में मोहल्ला नलापुर निवासी राधा रमन ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ पोते को बाइक दिलाने के लिए जा रहा था। उसके कुर्ते की जेब में 25 हजार रुपये थे। वह पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और मारुति शोरूम के बारे में पूछने लगे। इसके बाद उन्होंने उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उसे बजाज शोरूम पर छोड़ देंगे। वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। उन व्यक्तियों ने उसे बजाज एजेंसी से थोड़ा आगे उतार दिया। जब उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो जेब में पैसे नही थे। वह व्यक्ति उसके रुपये चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।