फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Portal started for distance courses in HKV, applications can be made till 31st

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में दूरस्थ पाठ्यक्रम के लिए पोर्टल शुरू, 31 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Portal started for distance courses in HKV, applications can be made till 31st
फोटो संख्या:-67 हकेंवि में दुरस्थ पाठयक्रमों के ​लिए पोर्टल की शुरूआत करते हुए कुलपति प्रो. टंक
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में ओपन डिस्टेंस लर्निंग पहल के अंतर्गत तीन नए एजुकेशन पाठ्यक्रम आरंभ हो गए हैं। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए हिंदी व एमकाॅम तीन पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को दाखिला पोर्टल की शुरुआत की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ये तीनों पाठ्यक्रम डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ओपन डिस्टेंस कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अध्ययन के नए विकल्पों का विकास करेगी। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत से दक्षिणी हरियाणा व इससे सटे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

संसद के अधिनियम के अंतर्गत 2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें डीईबी यूजीसी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दूरस्थ पाठ्यक्रमों के संचालन की मान्यता मिली है। डिस्टेंस एजुकेशन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार तैयार किए गए हैं। ये सभी कार्यक्रम सेमेस्टर आधार पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंटर फाॅर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. सिंगारा सिंह ने बताया कि सभी उपलब्ध पाठ्यक्रमों के लिए सेल्फ लर्निंग मेटिरियल विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ये पाठ्यक्रम विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस), उद्योग उन्मुख विशेषता व नियमित उपाधि के समतुल्य हैं। साथ ही इन पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों शिक्षा शुल्क से छूट प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण हकेंवि की वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed