फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police will be deployed 24 hours for the security of EVMs: Pooja Vashisht

ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस 24 घंटे रहेगी तैनात : पूजा वशिष्ठ

Mon, 03 Mar 2025 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police will be deployed 24 hours for the security of EVMs: Pooja Vashisht
नारनौल। अटेली व कनीना नगर पालिका चुनाव मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्राॅन्ग रूम में सील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सोमवार को अटेली के स्ट्राॅन्ग रूम का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने स्ट्राॅन्ग रूम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उनके द्वारा बाहरी और भीतरी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान केंद्र पर ड्यूटी के बारे में विस्तार से समझाया गया। स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा में जिला पुलिस बल के आईआरबी की टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। स्ट्राॅन्ग रूम को कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्ट्राॅन्ग रूम्स की सुरक्षा के लिए संबंधित डीएसपी को नियुक्त किया गया है। इनकी सहायता के लिए निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए संबंधित थाना प्रबंधक को गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed