{"_id":"628e7501f22fa7443a18ab5b","slug":"police-caught-three-ganja-smugglers-narnol-news-rtk647732437","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को पकड़ा, करीब 6 किलोग्राम गांजा की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को पकड़ा, करीब 6 किलोग्राम गांजा की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने मंगलवार को नांगल चौधरी बहरोड़ मोड़ के पास नाकाबंदी करके तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान करीब 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार वासी बदोपुर, राजकुमार वासी बदोपुर और संजय वासी रवा थाना खेतड़ी जिला झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
थाना नांगल चौधरी प्रबंधक रामनाथ ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में कुछ युवक नशीला पदार्थ गांजा ला रहे हैं और बहरोड़ से नांगल चौधरी होते हुए नारनौल जाएंगे, नाकाबंदी कर चेकिंग की जाए तो आरोपितों को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर बहरोड़ मोड़ नांगल चौधरी पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद बहरोड़ की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकवाकर चालक और गाड़ी में पीछे बैठे दो लड़कों से पूछताछ की गई, पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मनोज, राजकुमार और संजय उपरोक्त बतलाए। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक टिन का डिब्बा बरामद हुआ, जिसको चैक करने पर उसमें करीब 6 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। संवाद