फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police alert regarding Republic Day celebrations, check records of hotels and Dharamshalas

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट, होटल और धर्मशालाओं के रिकॉर्ड जांचे

Wed, 22 Jan 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding Republic Day celebrations, check records of hotels and Dharamshalas
फोटो नंबर- 06स्थानीय होटल में रिकार्ड की जांच करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नारनौल।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसको लेकर पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना प्रबंधक अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र में होटल और धर्मशालाओं का रिकॉर्ड जांच रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा जिलेभर में दूसरे राज्यों से आए लोगों की पहचान की जा रही है। सोमवार देर शाम जिलेभर के शहरी इलाकों में पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान की जो अन्य राज्यों से आकर यहां व्यवसाय कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस की ओर से वाहनों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने गणतंत्र दिवस को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही सराय, गेस्ट हाउस, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आदि की सघनता से जांच की जाए। यदि किसी भी जगह पर कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के रहता हुआ मिलता है तो उसके साथ-साथ संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed