फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   place two gangs beat one death

रेहड़ी की जगह पर लेकर रेहड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ दूसरे रेहड़ी चालक पर किया हमला

Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
place two gangs beat one death
चिंकारा कैंटीन के पास रविवार को फल एवं सब्जी की रेहड़ी लगाने की जगह को लेकर रेहड़ी चालक एवं उसके साथियों ने मिलकर दूसरे रेहड़ी चालक एवं साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के भाई विक्की ने पुलिस को दिए बयान में बताया मुकेश निवासी मोहल्ला सैनीपुरा चिंकारा कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसके पास वह, उसका भाई पवन (32) व संदीप (24) निवासी मोहल्ला सैनीपुरा काम करते हैं। उसके पास ही रामअवतार निवासी गांव नूनी शेखपुरा रेहड़ी लगाता है। उसके साथ उसके बेटी बंटी और राकेश भी काम करते हैं। रविवार की शाम लगभग चार बजे रामअवतार, उसका बेटा बंटी और राकेश निवासी गांव में नूनी शेखपुरा नारनौल के साथ रेहड़ी की जगह को लेकर आपस में बोलचाल में गाली गलौज हो गई थी। लगभग आधे घंटे के बाद रामअवतार ने फोन करके दो गाड़ियों में 10-12 लड़के बुला लिए जिनके पास
विज्ञापन

रॉड, डंडे और चाकू थे। इस दौरान जोगेंद्र उर्फ कालू अपनी मजदूरी लेने के लिए रेहड़ी पर आया था। तभी रामअवतार ने अपने लड़कों और 10-12 लड़कों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिससे मुकेश, पवन, संदीप, जोगेंद्र घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। वो अपने भाई पवन को घर ले आए थे। सोमवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में दोबारा ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसका सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी। चिकित्सकों के कहने पर वो नारनौल सीटी स्कैन करवाने के लिए लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन कर जांच की तो हालत गंभीर बताई। चिकित्सकों की सलाह पर वो पवन बहरोड़ स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसके भाई ने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक भाई विक्की ने पुलिस को उक्त झगड़े के मामले में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।-अजयवीर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed