फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People troubled by water shortage in ward 10 of Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी के वार्ड 10 में पानी की किल्लत से लोग परेशान

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People troubled by water shortage in ward 10 of Nangal Chaudhary
फोटो नंबर-16नांगल चौधरी के वार्ड नंबर दस में टैंकर द्वारा की जा रही पानी की सप्लाई। संवाद
नांगल चौधरी। पिछले 10 दिनों से वार्ड नंबर दस के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे वार्ड के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पेयजल की आपूर्ति के लिए निजी टैंकरों का सहारा लेकर पानी की कमी को दूर किया जा रहा हैं, जबकि अभी इस मौसम में पानी की ज्यादा डिमांड भी नहीं है। इसके बावजूद पेयजल पूर्ति नहीं हो रही है। पानी की किल्लत के बारे में विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन पानी की किल्लत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों से वार्ड में पीने का पानी सप्लाई नहीं हो रहा हैं। अगर नल में पानी आता है तो कुछ ही देर आता है। जिससे केवल एक या दो ही बाल्टी पानी भरी जाती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करते हुए पेयजल आपूर्ति की गुहार लगाई है। जब विभाग के कार्यालय में जाकर पानी आपूर्ति के बारे में बात की तो कर्मचारी का कहना हैं कि आगे से पानी नहीं आ रहा है। सप्लाई टैंकों में पानी नहीं है। जब आगे से सप्लाई आएगी तो पानी घरों में पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed