{"_id":"677ffa21d66ac7467a053b16","slug":"people-of-hajipur-village-abstained-from-drugs-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120070-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाजीपुर गांव के लोगों ने नशे से किया तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाजीपुर गांव के लोगों ने नशे से किया तौबा
Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-07अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती एसपी पूजा वशिष्ठ। स्रोत-पुलिस
नारनौल। जिले को नशामुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ गांव-गांव जाकर लोगों के साथ संवाद कर रही हैं। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी मुहिम के तहत हाजीपुर गांव को नशामुक्त गांव घोषित किया गया है। हमारा गांव नशामुक्त है, का बोर्ड भी लगाया गया है।
इस मौके पर एसपी ने ग्रामीणों, युवकों और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। लोगों से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनका त्वरित समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एसपी ने कहा कि नशे के लती लोगों की पहचान कर सिविल हॉस्पिटल में उनका उपचार करवाया जा रहा है। यदि कोई परिजन, परिचित नशे का शिकार है, तो बेझिझक होकर बताएं, ताकि उसका नशा छुड़वाकर समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। नशा व अपराध मुक्त समाज के लिए सभी मिलकर कदम उठाएंगे तभी यह मुहिम सार्थक होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने जिले के 80 गांव चिह्नित कर ग्राम प्रहरी को नियुक्त किया है। ये ग्राम प्रहरी नशा करने वाले लोगों की पहचान कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। कहा कि पुलिस ने जिलेभर में स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि कॉलेज, स्कूल जाने वाली छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। मनचलों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही डायल 112 के ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की भी जानकारी दी।