फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People get relief from heat due to rain, problems with water logging

झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जलभराव से परेशानी

Fri, 14 Aug 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
People get relief from heat due to rain, problems with water logging
नगर परिषद के बाहर सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Narnol
शहर में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। पानी के अभाव में बाजरे की फसल को नुकसान हो रहा था। हालांकि झमाझम हुई बारिश शहर में लोगों को जलभराव की समस्या उठानी पड़ रही है। नारनौल में 29 एमएम बारिश होने से जगहों पर पर जल भराव की समस्या से जूझना पड़ा। अनाजमंडी में लोगों के दुकान के गेट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल शहर में वीरवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। लेकिन, वीरवार को हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उमस के कारण परेशानी उठानी पड़ी। अच्छी बारिश न होने किसानों को भी राहत नहीं मिली। सभी को अच्छी बारिश का इंतजार था। शुक्रवार की सुबह दस बजे काले बादल तो छाए, लेकोिन हल्की बारिश हुई। दोपहर दो बजे करीब बीस मिनट पर झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, मिश्रवाडा, नगर परिषद के सामने, मंडी रोड, पुरानी कचहरी समेत अन्य जगहों पर रही। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में तेज बारिश की संभावना है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से बाजरे व ग्वार की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नप की खुली पोल
नगर परिषद की ओर से बारिश से पहले नालों की पूरी सफाई नहीं कराई गई। कुछ जगहों पर नप ने सफाई कराया था। ऐसे में झमाझम हुई बारिश से नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़कों पर जल भराव हो गया। लोगों का कहना हैं कि जल भराव को लेकर नप गंभीर नहीं है। यदि नालों की सफाई हो गई होती हो हल्की बारिश में जल भराव नहीं होता। मंडी के दुकानदारों ने कहा कि नप के नालों की सफाई न होने के कारण मंडी पानी से भर गया है। इससे कुछेक दुकानों में पानी घुस गया। नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी ने कहा कि जेसीबी की मदद से सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर हुई परेशानी
शहर में सबसे ज्यादा जलभराव मोहल्ला राव का स्टेडियम के पास, भारत गैस एजेंसी गोदाम, मोहल्ला जमालपुर, पार्क रोड, मोहल्ला सराय, वार्ड नंबर पांच, पुलिस लाइन के सामने, बुद्धू माता मंदिर के पास, सदर थाना के पीछे वाली गली, पीडब्ल्यूडी, पशु अस्पताल, महावीर चौक से पुल बाजार, खटीक चौक व मोहल्ला चांदूवाड़ा आदि जगहों पर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed