फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwaris protest against portal glitches, 216 employees on strike today

Mahendragarh-Narnaul News: पोर्टल की गड़बड़ी पर पटवारियों का मोर्चा, आज 216 कर्मचारी हड़ताल पर

Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patwaris protest against portal glitches, 216 employees on strike today
फोटो संख्या:68- तहसील कार्यालय में इंतजार करते लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। राजस्व विभाग के नए पोर्टल की तकनीकी खामियों और बार-बार बदलते इंटरफेस से परेशान रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के 216 पटवारी और गिरदावर 20 व 21 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुनील राजपूत ने बताया कि 22 मई को नया रेवेन्यू पोर्टल शुरू हुआ था, लेकिन इसके बाद तीन-चार बार इंटरफेस बदला जा चुका है। इंतकाल दर्ज करने के बाद कई मामलों में किसानों के नाम, रकबा और हिस्सेदारी जैसी जानकारी गायब होने की शिकायतें मिल रही हैं। महेंद्रगढ़ तहसील में 200 से अधिक इंतकाल अटके होने से कई रजिस्ट्रियां भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि पोर्टल की गलती से रिकॉर्ड में कोई त्रुटि होती है तो इसकी जिम्मेदारी आईटी सेल की तय होनी चाहिए। उन्होंने तकनीकी खामियां दूर करने और स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया को भी मुश्किल बताया। 20 मीटर की जियो-फेंसिंग और बार-बार फेस ऑथेंटिकेशन के कारण एक कर्मचारी दिनभर में केवल 20 से 35 खसरों का सर्वे कर पाता है। उन्होंने जियो-फेंसिंग बढ़ाकर 150 मीटर करने और प्राइवेट सर्वेयरों को मौका देने की मांग की है।
------------------------------------

करीब 20-30 दिन पहले मैंने जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन अभी तक इंतकाल दर्ज नहीं हुआ है। पटवारी के पास जाता हूं तो पोर्टल के ठीक से काम नहीं करने की बात कही जाती है। इंतकाल नहीं होने से मुझे बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।-डॉ. रामपाल यादव, माजरा खुर्द
-----------------
इंतकाल कराने के लिए 10 दिन से चक्कर लगा रहा है। ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति के कारण कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी उनका काम नहीं हो पाता। ऐसे में हड़ताल के कारण दो दिन तक कामकाज बंद रहने से उन्हें दोबारा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे।-तेजपाल प्रजापत, मालड़ा बास

फोटो संख्या:68- तहसील कार्यालय में इंतजार करते लोग--संवाद

फोटो संख्या:68- तहसील कार्यालय में इंतजार करते लोग--संवाद

फोटो संख्या:68- तहसील कार्यालय में इंतजार करते लोग--संवाद

फोटो संख्या:68- तहसील कार्यालय में इंतजार करते लोग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed