फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Passengers forced to wait for buses outside the stand

Mahendragarh-Narnaul News: स्टैंड के बाहर बसों का इंतजार करने को यात्री मजबूर

Wed, 18 Dec 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Passengers forced to wait for buses outside the stand
फोटो नंबर-12अटेली में बस स्टेंड के बाहर से सवारियां लेती रोडवेज बस। संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्टैंड बनाया गया। बस स्टैंड का उपयोग नहीं किया जा रहा है। रोडवेज के साथ निजी बसों के चालक स्टैंड के अंदर जाने की बजाय बाहर ही सड़क पर यात्रियों को उतारते व बैठा रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को भी बस स्टैंड के बाहर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड पर टिकट बूथ के साथ पीने के पानी, शौचालय और यात्रियों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां हैं। इसके बाद भी रोडवेज के साथ निजी बसों के चालक अंदर नहीं आते हैं। इनमें न केवल रेवाड़ी व नारनौल के बीच चलने वाली लोकल बसे हैं, लेकिन दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ के साथ अन्य शहरों से नारनौल के लिए आने वाली रोडवेज की बसें बाहर ही यात्रियों को उतार देते हैं। यही स्थिति राजस्थान परिवहन निगम की बसों की बनी हुई है।
विज्ञापन

बाईपास तैयार होने के बाद तो राजस्थान परिवहन निगम की दिल्ली से सीकर, चुरू, झुंझुनूं, बीकानेर, जोधपुर व नागौर को जाने वाली बस बाइपास से ही निकल जाती है। इसके अलावा कुछ बस अटेली शहर से होकर जाती है तो वह भी अंदर जाने की बजाय बाहर सड़क पर यात्रियों को उतारकर चल जाते हैं। बस स्टैंड के अंदर बसें न जाने के कारण यात्रियों को भी मजबूरन सड़क पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते न केवल उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से बनाया गया बस स्टैंड देखरेख के अभाव में खंडहर में भी तब्दील हो रहा है। इस प्रकार रोडवेज विभाग के चालक-परिचालकों की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को परेशानी उठा कर भुगतना पड़ रहा है। कई बार तो बस स्टैंड के बाहर अधिकतर यात्री अथवा स्टूडेंट होने पर चालक बसों को पहले ही रोक देते हैं। इससे यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है। इस भागदौड़ में कई बार सवारियाें को गिरने से चोट भी लग चुकी है।

स्थानीय निवासी किशन सैनी व डॉ. विद्यासागर ने बताया कि अटेली बस स्टैंड में बस नहीं जाने की वजह से लोगों को मुख्य सड़क पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते मेन रोड पर लोगों की भीड़ के कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अक्सर दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता। चालक व परिचालक मेन रोड पर ही सवारी उतारते व बैठा रहे हैं। नागरिकों ने रोडवेज महाप्रबंधक से मांग की है कि रोडवेज चालक-परिचालकों को बस स्टैंड के अंदर बस ले जाने के सख्त निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed