फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Paid tribute to the valour of Martyr Subedar Sajjan; honoured the brave women (Veer Naris).

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद सूबेदार सज्जन के शौर्य को किया नमन, वीर नारियों का हुआ सम्मान

Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the valour of Martyr Subedar Sajjan; honoured the brave women (Veer Naris).
फोटो संख्या: 60- शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र की पुण्यतिथि पर आयोजित जलूराह शौर्य दिवस समा
कनीना। जलूराह शौर्य समिति की ओर से 13 कुमाऊं रेजांगला बटालियन के शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र की 32वीं पुण्यतिथि पर जलूराह शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहीद सूबेदार सज्जन सिंह के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऑपरेशन रक्षक 1992-1995 के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को भी नमन किया गया व वीर नारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। सूबेदार सज्जन सिंह ने 26 सितंबर 1994 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जलूराह गांव में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह स्वयं भी वीरगति को प्राप्त हुए। उनके असाधारण शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया था। उनकी धर्मपत्नी वीर नारी कौशल्या देवी ने गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया था।
समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसके भांभू, युद्ध सेवा मेडल एवं सेवा मेडल, पूर्व कमांडिंग ऑफिसर रेजांगला बटालियन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर नारी कौशल्या देवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर करतार सिंह और कर्नल निखिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इस अवसर पर कर्नल डॉ. टीसी राव ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि अशोक चक्र और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीदों के परिजनों को भारत रत्न सम्मान प्राप्त परिवारों के समान सुविधाएं दी जानी चाहिए, ताकि उनके बलिदान और योगदान का उचित सम्मान हो सके।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रिंपी लोढ़ा, कर्नल ओपी यादव, चंदूलाल यादव, मेजर डॉ. टीसी राव, कर्नल घीसाराम, राव अजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed