फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oxygen plant will be inaugurated soon in Civil Hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जल्द होगा शुभारंभ

Fri, 09 Feb 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be inaugurated soon in Civil Hospital
महेंद्रगढ़। पिछले दो सालाें से कोरोना संकट के दौरान ऑक्सीजन की भारी किल्लत झेलने के बावजूद भी जिम्मेदार महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं कर पाए हैं। अब जिम्मेदारों का दावा है कि इसको लेकर तमाम बाधाएं दूर की जा चुकी हैं व जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 53 फीट लंबा व 16 फीट चौड़ाई में 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट के लिए 7 लाख रुपये की लागत से ढांचा तैयार किया गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से तय समय में इसका निर्माण पूरा कर लिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बरती गई ढील के कारण प्लांट शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

लाखों रुपये की मशीनें एवं उपकरण प्लांट में स्थापित किए जा चुके हैं। केवल बिजली कनेक्शन के अभाव में यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना की पहली व 2021 दूसरी व 2023 में तीसरी लहर की आशंका थी। वर्ष 2021 में ऑक्सीजन के लिए क्षेत्र के लोग दर-दर भटकने को मजबूर हुए थे। इस दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते अनेक कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत भी हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने तीन बार बनी स्थिति से भी सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 में हुआ था काम शुरू
वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की घोषणा की गई थी। पहले तो घोषणा के दो वर्षाें बीतने के बावजूद भी जिम्मेदार इसे धरातल पर नहीं उतार पाए थे। वहीं दो साल देरी से ही सही लेकिन जैसे-तैसे काम तो शुरू हो गया था, लेकिन एक साल में यह धरातल पर नहीं उतर पाया। अब वर्तमान समय में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी निजी एजेंसियों के सहारे चल रही है। जिम्मेदारों का दावा है कि बिजली कनेक्शन को लेकर काफी बार बदलाव हुए हैं जिसमें दोनों विभागों के बीच लंबे समय तक तालमेल का अभाव भी रहा था।
इस तरह काम करेगा ऑक्सीजन प्लांट
एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की क्षमता वाले इस प्लांट से नागरिक अस्पताल के नए एवं आधुनिक भवन तथा पुराने भवन में पाइप लाइन के सहारे आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए ओटी सहित अन्य जरूरत के वार्डों में ऑक्सीजन प्लांट से पाइप के सहारे आपूर्ति हाेगी। वहीं निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल के सात मंजिला आधुनिक भवन में भी इसके लिए विशेष फिटिंग कराई जाएगी। नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

इस प्रोजेक्ट पर वह स्वयं निगरानी रख रहे हैं। इसका अधिकांश काम भी पूरा हो चुका है। बिजली कनेक्शन को लेकर कुछ बाधाएं थीं जो दूर कर ली गई हैं। सभी प्रकार की मशीनें एवं उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। उनका प्रयास रहेगा की जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कराया जाए।
रमेशचंद आर्य, सीएमओ जिला महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed