फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   opd and agricultural work will start in hospitals from today

अस्पतालों में ओपीडी, कृषि कार्य और सरकारी निर्माण आज से होंगे शुरू

Sun, 19 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
opd and agricultural work will start in hospitals from today
नागरिक अस्पताल में मरीज जांच करवाते हुए। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा रही हैं। इसके तहत नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए अस्पताल के बाहर टेंट लगाया जाएगा। लॉकडाउन में जीएच में गायनी, बच्चों और मेडिसिन की ओपीडी चल रही। सोमवार को जरनल सर्जरी, नेत्ररोग व चर्म रोग की ओपीडी शुरू होगी। इसके लिए जीएच प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा डीसी की स्वीकृति पर कृषि कार्य, मनरेगा व एनएच का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी भी जाएंगे।
विज्ञापन

जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर अलग-अलग जगहों पर यह सेवाएं दी जाएगी। अस्पताल में लोगों की भीड़ न होने पाए। इसके बाद संबंधित मरीज को पर्ची लेने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। अस्पताल के गेट पर दो कर्मचारी सैनिटाइजर लेकर मौजूद रहेंगे। अस्पताल को रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुुमार ने लोगों ने अपील की है कि अलग-अलग ओपीडी में उसी बीमारी से संबंधित लोग आएं। बता दें कि जीएच में लॉकडाउन लगाने के दो दिन बाद से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। करीब 24 दिन बाद अन्य की ओपीडी शुरू होगी। दूसरी सरकारी कार्यालयों में ग्रुप सी व डी के करीब 33 फीसदी कर्मचारी काम पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत छूट दी जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर या कार्यालयों में मास्क पहनना जरूरी होगा।
ग्रामीण क्षेत्र के कृषि संबंधित कार्यों को छूट
बीस अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों कृषि से संबंधित सभी कार्यों को छूट दी गई है, इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारित फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, भवन निर्माण कार्य, मनरेगा के काम, सिंचाई प्रोजेक्ट व सड़क निर्माण में छूट होगी। एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके कौशिक ने बताया कि रेवाड़ी-नारनौल, नांगल चौधरी- नारनौल व सिंघाना रोड के कार्य का डीसी से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की ओर से डीसी रेवाड़ी से स्वीकृति सोमवार से मिल जाएगी। इसके बाद एनएच के प्रोजेक्ट पर एक बार फिर से तेजी से कार्य शुरू होंगे।

महेंद्रगढ़ ग्रीन क्षेत्र में
लॉकडाउन-2 में आर्थिक क्षेत्र को उबारने के उद्देश्य से सरकार ने कुछ छूट देने का निर्णय लिया है। सरकार ने कोरोना को लेकर रेड, येलो एवं ग्रीन क्षेत्र बनाए हुए हैं। नारनौल व रेवाड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। दोनों ही जिले ग्रीन जोन में आते हैं और सरकार यहां विशेष शर्तों के अनुसार कुछ ढील देने जा रही है। एनएचएआई सड़कों का निर्माण तो शुरू हो चुका है। अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी शुरू होने की उम्मीद है।
जीएच में ओपीडी का शेड्यूल
जरनल सर्जन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार
हड्डी रोग मंगलवार, वीरवार व शनिवार
नेत्ररोग सोमवार, बुधवार व शुक्रवार
नाक,कान व गलारोग मंगलवार व शनिवार
मनोरोग मंगलवार, वीरवार व शनिवार
चर्मरोग सोमवार व शुक्रवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed