फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only 42 admissions were made from the first cut off

Mahendragarh-Narnaul News: पहली कट ऑफ से हुए सिर्फ 42 दाखिले

Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Only 42 admissions were made from the first cut off
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को अवकाश के दिन भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। 18 सितंबर को जारी पहली कटऑफ के लिए प्रवेश की आंतिम तिथि थी। इस कारण समस्त स्टाफ भी प्रवेश प्रक्रिया तेजी से कराने के लिए कॉलेज में मौजूद रहा।
विज्ञापन

बीएड कॉलेज में दाखिले को लेकर प्रभारी डाॅ. रेखा व डाॅ. नीलम शर्मा ने बताया कि पहली कटऑफ लिस्ट में सौ छात्रों का चयन हुआ था लेकिन अंतिम दिन तक उनमें से 42 छात्रों के दाखिले हुए। दाखिला प्रभारी ने बताया कि इनमें विज्ञान के अंदर 22 व कला संकाय में 20 छात्रों ने प्रवेश लिया। 28 फार्मों में अंक प्रतिशत गलत थे, जिनको ठीक करके आईजीयू में भेज दिया गया है। अब दूसरी लिस्ट में इनका नाम आ जाएगा तो दाखिला कर लिया जाएगा। दाखिला प्रभारी ने बताया कि कुल सौ छात्रों के दाखिले होने हैं, पहली लिस्ट में 42 छात्रों के दाखिले हो चुके हैं। अब जो खाली सीटें बची हैं उनके लिए दूसरी लिस्ट 24 सितबंर को आएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी लिस्ट में नंबर आने के बाद छात्र समय पर आकर अपना दाखिला करवा लें अन्यथा अगर सीटें पूरी हो जाएंगी तो बाद में उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed