{"_id":"68e409bda3e684543b09e5a3","slug":"one-week-beauty-management-training-given-to-girl-students-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120717-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को दिया एक सप्ताह का ब्यूटी मैनेजमेंट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को दिया एक सप्ताह का ब्यूटी मैनेजमेंट का प्रशिक्षण
Mon, 06 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के समापन पर
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में 33 छात्राओं को सात दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को सौंदर्य और ब्यूटी पार्लर संबंधी व्यावहारिक कौशल, व्यावसायिक समझ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बारीकियां बताई गईं। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह और संचालन डॉ. मिथिलेश ने किया।
मुख्य अतिथि पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक राम सभरवाल ने छात्राओं को प्रशिक्षित कौशल का व्यावसायिक और स्वावलंबी जीवन में उपयोग के बारे में बताया। छात्राओं ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें व्यावहारिक कौशल सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सशक्तिकरण और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मिथिलेश ने प्राचार्य से भविष्य में भी इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। सात दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण प्रदान कर रही कोमल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कविता, डॉ. सुदेश, डॉ. शर्मिला, डॉ. ज्योति, डॉ. सुमन, दयानंद और दिनेश शामिल रहे।