फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, three injured in dumper-van collision

डंपर-वैन की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in dumper-van collision
मंडी अटेली। नेशनल हाईवे-11 पर गांव गोकुलपुर के समीप मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे एक डंपर व वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा व दामाद समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक सऊदी अरब से दिल्ली आया था। एयरपोर्ट से वैन गाड़ी में बैठकर वह अपने पैतृक गांव पालड़ी जिला सीकर राजस्थान जा रहा था। वहीं घायलों को अटेली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला सीकर के गांव पालड़ी निवासी 54 वर्षीय राधेश्याम सऊदी अरब में काम करता था। वहां से वह दिल्ली पहुंचा था और एयरपोर्ट से गाड़ी में बैठकर अपने गांव जा रहा था। जब उनकी गाड़ी गोकलपुर गांव के समीप पहुंची तो एक डंपर ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। जिसमें राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार उसका 26 वर्षीय पुत्र विक्रम, नागौर जिले के सबलपुर गांव निवासी उसका 33 वर्षीय दामाद गौतम व दामाद का भाई 32 वर्षीय छगनलाल घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों को अटेली अस्पताल में पहुंचाया। जिनमें से तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक राधेश्याम का शव पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें एक घायल नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर डंपर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed