{"_id":"6726652c9f7d59c5510b6596","slug":"one-died-and-another-fell-after-the-bike-lost-balance-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117709-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक की मौत, दूसरा उछल कर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक की मौत, दूसरा उछल कर गिरा
Sat, 02 Nov 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
नारनौल।
राजस्थान हरियाणा की सीमा के पास स्थित गांव भगवाड़ी में तेज रफ्तार बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बहरोड़ पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव झझारपुर थाना सोडावास निवासी 32 साल का विनय कुमार अपने दोस्त कुणाल के साथ शुक्रवार शाम को बाइक पर अपने गांव से नारनौल की ओर आ रहा था। रास्ते में गांव भगवाड़ी में स्थित स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक पर पीछे बैठा कुणाल स्पीड ब्रेकर के पास ही गिर गया, जबकि विनय बाइक के साथ करीब 50 फीट दूर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को हल्की चोट लगी।