फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oath to make students aware of voting

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की दिलाई शपथ

Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Oath to make students aware of voting
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए शुरू सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्राचार्य मान सिंह नूनीवाल के सहयोग से मंगलवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी स्कूल के विद्यार्थियों को वोट के अधिकार के महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने मतदान जागृति अभियान पर कविताएं, स्लोगन और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को अपने परिजनों और निकटतम लोगों के वोट पोल कराने में मदद की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रबंधन से हुकुम चंद सैनी ने कहा कि उच्च मतदान प्रतिशत लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता और विश्वसनीयता को मजबूत करता है। ट्रस्टी भीमसेन शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय शर्मा, ट्रस्टी भीमसेन शर्मा, हुक्म चंद सैनी, वीनू शर्मा, माया सैनी, सुनीता सैनी, कमलेश सैनी, अनीता, अंकिता हीना, प्रमिला निशा, मीनाक्षी, सुषमा, राजेंद्र और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed