फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nutritious food is essential for mental development: Pooja

पौष्टिक भोजन मानसिक विकास के जरूरी : पूजा

Mon, 22 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nutritious food is essential for mental development: Pooja
फोटो संख्या:64- मुंडिया खेड़ा की आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चें की हाइट नापती आंबनबाडी वर्कर--स्रो
कनीना। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कनीना की ओर से मुंडियाखेड़ा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्कल सुपरवाइजर पूजा खींची ने महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक विकास और सक्रिय जीवन के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए पौष्टिक आहार विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। उन्होंने सभी को पौष्टिक थाली, भरपूर पानी, सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों के महत्व के बारे में बताया, जो गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आवश्यक हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed