फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nurses worked in civil hospital wearing black bands

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में नर्सों ने काली पट्टी लगाकर किया कार्य

Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nurses worked in civil hospital wearing black bands
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में काली पट्टी बांधकर कार्य करती नर्सिंग स्टाफ।
महेंद्रगढ़। सुशीला कौशिक जिला प्रधान नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के नेतृत्व में मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन के प्रथम चरण के तहत काली पट्टी लगाकर ड्यूटी करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट करना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल की नर्सों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सुशीला कौशिक ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रथम चरण के विरोध के दौरान सरकार ने हमारी मांगों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो हमारे सभी संगठनों के सामूहिक निर्णय के अनुसार अगले चरण का विरोध प्रर्दशन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाहे जान लेवा कोरोना से पीड़ित रोगी, एचआईवी रोगी, दुर्घटना का शिकार हो व अन्य किसी दूसरी गंभीर से गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी हो सबका इलाज करने व उसको समय पर दवाई देकर निरोगी बनाने में सभी प्रकार की चुनोतियों का सामना करते हुए हर पल सेवा भाव से अपने कर्त्तव्यों का पालन करने वाला प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग अमला आज अपनी मांगों का समाधान करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया गया है। उनके साहस की सराहना कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। उन्होंने कहा कि 7200 रुपये नर्सिंग भत्ता देने, नर्सिंग अधिकारी के पद को ग्रुप सी से बढ़ाकर ग्रुप बी में शामिल करके राजपत्रित घोषित किए जाने व दूसरी अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पिछले काफी लंबे समय से बार-बार स्थानीय अधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उपस्थित होकर इनके समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से अब तक केवल कोरे आश्वासनों के शिवा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed