{"_id":"6a18801269c7cbb7910fc283","slug":"nss-is-a-medium-for-developing-social-responsibility-dharma-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140476-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम : धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम : धर्म
विज्ञापन
फोटो नंबर-01शिविर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते कार्यक्रम अधि
नारनौल। एमएलएस डीएवी स्कूल में वीरवार को जिलास्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर की शुरुआत हुई। एनएसएस अधिकारी धर्म सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसका आयोजन जिला एनएसएस समन्वयक चरण सिंह बडेसरा और कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला प्राचार्य संगठन के प्रधान वीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने की।
मुख्य अतिथि वीर सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का काम करती है। इससे विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है और उनमें जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से बुराइयों से दूर रहकर समाज हित में काम करने की अपील की।
विज्ञापन
प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान और जिम्मेदार युवा ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। शिविर में जिले भर से करीब 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कई लोग भी मौजूद रहे।