{"_id":"68c304ee0b4c838e4302299a","slug":"now-the-bus-will-not-reach-mahendragarh-bus-stand-from-chandigarh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120046-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चंडीगढ़ से अब महेंद्रगढ़ बस स्टैंड नहीं पहुंचेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चंडीगढ़ से अब महेंद्रगढ़ बस स्टैंड नहीं पहुंचेगी बस
Thu, 11 Sep 2025 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड--संवाद
महेंद्रगढ़। चंडीगढ़ से सुबह 11 बजे आने वाली राज्य परिवहन की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की बजाए सीधे नारनौल के लिए रवाना होगी। पहले यह बस चंडीगढ़ से वाया 152डी होते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचती थी।
अब इसे बंद करके वाया 152डी सीधे नारनौल के लिए कर दी गई है। इस बस के बंद होने से यात्रियों को बुचावास 152डी पर उतना पड़ेगा। निजी वाहनाें का सहारा लेकर महेंद्रगढ़ पहुंचना होगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्री हरिश, गोपाल, संजय, संदीप, रामनिवास ने बताया कि इस बस के बंद होने से यात्रियों व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को परेशानी उठानी पडेगी।
हकेंवि में चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ तक के मध्य में पड़ने वाले जिलों के विद्याार्थियों को बुचावास से निजी वाहनों का सहारा लेकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचना होगा उसके बाद हकेंवि के लिए रवाना होंगे। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन नारनौल से शाम चार बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर 4:30 बजे पहुंचती थी। उसके बाद वाया 152डी से होते हुए रात 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। रात का ठहराव करने के बाद सुबह 5:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर वाया 152डी होते हुए सुबह 11 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचती थी। 11:35 बजे नारनौल पहुंचती थी। इस बस के आवागमन से क्षेत्र के 104 गांवों को फायदा होता था। उन्होंने परिवहन विभाग से इस बस को दोबारा से इसी रूट से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन...
कुछ कारण से इस बस को चंडीगढ़ से वाया 152डी होते हुए सीधे नारनौल के लिए शुरू कर दी गई है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार लोगों की मांग के अनुरूप इस बस को जल्द ही दोबारा से शुरू की जाएगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
-- - हरिकिशन, प्रभारी, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड