फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now be careful while going to Kharkhari, the main road is filled with water since last 10 days

Mahendragarh-Narnaul News: अब संभल कर जाएं खड़खड़ी, दस दिन से मुख्य मार्ग पर भरा है पानी

Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now be careful while going to Kharkhari, the main road is filled with water since last 10 days
फोटो नंबर-06नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी की मुख्य सड़क पर जमा पानी में से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। इन दिनों यदि आप मोहल्ला खड़खड़ी से सीआईए रोड की तरफ जा रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं। नहीं अपना रास्ता बदल ले, क्योंकि प्रशासन की अनदेखी के चलते इस मार्ग पर करीब दस दिनों से पानी भरा है।
विज्ञापन


दस दिनों से बीच-बीच में हो रही बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से मार्ग पर पानी भरा रहता है। इस मार्ग पर पानी भरने का सबसे बड़ा कारण एक तो इसकी निकासी नहीं होना दूसरा यहां सीवर व्यवस्था ठप होना है। बारिश का पानी अगर सीवर लाइन के रास्ते निकले तो वह पूरी तरह से भरे हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश केसाथ सीवर ओवरफ्लो होने से भी यहां पानी भरा रहता है। मोहल्ला खड़खड़ी के इस रास्ते से सीआईए रोड के पास नई बस्ती, माली टिब्बा, मोहल्ला कोलियान, खड़खड़ी व जलमहल से आगे कई गांवों के करीब पांच हजार लोग आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला खड़खड़ी के स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस पानी के जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भय है, वहीं घरों से बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed