{"_id":"68c9a51963f54cb99401886b","slug":"nhrcs-special-monitor-inspected-rampura-phc-narnol-news-c-196-1-nnl1003-129773-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर ने किया रामपुरा पीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर ने किया रामपुरा पीएचसी का निरीक्षण
Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल।स्रोत-प्रशास
नारनौल। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने मंगलवार को रामपुरा पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इलाज का अधिकार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को गुणवत्ता पूर्वक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। पीएचसी पर साफ सफाई व व्यवस्थाएं देखकर गोयल ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसे इसी प्रकार मेंटेन रखें। गोयल ने इलाज के लिए आए मरीजों से काफी देर तक बातचीत की व वहां पर मिल रही सुविधा के बारे में फीडबैक लिया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर लगभग 100 ओपीडी रोजाना की हो रही है। इसके अलावा हर रोज 6-7 मरीज दाखिल भी किया जा रहे हैं। इसके बाद गोयल ने पूछताछ खिड़की, जन्म मृत्यु पंजीकरण, ओपीडी, आयुष विभाग, आपातकालीन कक्ष, कोल्ड चेन रूम व टीकाकरण रूम में जाकर व्यवस्थाएं देखी। वहीं दवाइयों का स्टॉक भी चेक किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा भी मौजूद थे।