{"_id":"6ac6b3faafe5839e210ca3e2","slug":"narnauls-market-to-get-a-festive-look-for-navratri-shopkeepers-pin-hopes-on-the-festive-season-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146364-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र से सजेगा नारनौल का बाजार, दुकानदारों को त्योहारी सीजन से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र से सजेगा नारनौल का बाजार, दुकानदारों को त्योहारी सीजन से उम्मीद
विज्ञापन
फोटो नंबर-12पितृ पक्ष के चलते सूना पड़ा बाजार। संवाद
नारनौल। पितृ पक्ष के कारण शहर के बाजारों में कई दिनों से पसरा सन्नाटा अब नवरात्र के साथ टूटने की उम्मीद है। 26 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष 10 अक्तूबर को खत्म होगा। इसके बाद नवरात्र के आते ही खरीदारी का सीजन शुरू होने की उम्मीद में व्यापारी तैयारियों में जुट गए हैं।
पितृ पक्ष में लोग आमतौर पर नए सामान की खरीदारी से परहेज करते हैं। इस कारण कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य दुकानों पर ग्राहक कम रहे और दुकानदारों को खाली बैठना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि इस दौरान लोग सिर्फ जरूरत का सामान ही खरीदते हैं, जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ता है।
दुकानदारों के अनुसार नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत मानी जाती है। इसके बाद दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने से बाजार में खरीदारी बढ़ने की संभावना है। इसी उम्मीद में दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
कपड़ों की दुकानों पर सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों की नई रेंज पहुंच चुकी है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों ने भी नए उत्पाद और आकर्षक विकल्प मंगवाए हैं। उम्मीद है कि नवरात्र के साथ ग्राहक बाजार का रुख करेंगे और लंबे समय से मंद पड़ी बिक्री में तेजी आएगी।
बॉक्स
पितृ पक्ष के चलते रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी अभी न के बराबर है। अब नवरात्र से सीजन शुरू होगा, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए गर्म कपड़ों और विवाह से जुड़े वस्त्रों की कई वैरायटी मंगवाई गई हैं।-जयप्रकाश, रेडीमेड व्यापारी
बॉक्स
पितृ पक्ष के कारण बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की बिक्री बहुत कम रही। अब नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन और शादी-विवाह को लेकर खरीदारी बढ़ेगी। इसके लिए अलग-अलग वैरायटी शोरूम में सजाई गई हैं।-नितिन चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर विक्रेता