{"_id":"6645c0a880a4b8215b0591a0","slug":"narnaul-night-is-hottest-in-haryana-ncr-and-delhi-department-issued-orange-alert-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नारनौल की रात सबसे ज्यादा गर्म, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नारनौल की रात सबसे ज्यादा गर्म, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Thu, 16 May 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 May 2024 01:45 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ के नारनौल का रात्रि तापमान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 41.0 डिग्री से 44.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गर्मी के बीच जाते बच्चे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर धीरे-धीरे प्रचण्ड गर्मी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। इसके साथ सम्पूर्ण इलाके पर दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। भीषण आग उगलने वाली गर्मी से आमजन का दिन और रात का चैन छीन लिया है और आमजन घरों में रहने के लिए मजबूर है। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी गर्म और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं ने व बीच- बीच में सतही हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी के तेवरों को प्रचंड रूप दिखा रहा है। हालांकि गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी से जिला महेंद्रगढ़ पर छिटपुट हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहे हैं। आज दोपहर 12.00 बजे तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 41.0 डिग्री से 44.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 43.0 डिग्री सेल्सियस और 43.6 दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 29.0 डिग्री सेल्सियस और 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य रात्रि तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन
आज जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल का रात्रि तापमान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लूं के थपेड़ो से रूबरू होना पड़ेगा। इसीलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
