{"_id":"584ed4f64f1c1ba06f649b69","slug":"narnaul-news-student-chief-minister-send-complaint-mdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने सीएम को भेजी एमडीयू की लापरवाही की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने सीएम को भेजी एमडीयू की लापरवाही की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
एमडीयू
- फोटो : file photo
विज्ञापन
नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी निवासी उत्तम बंसल पुत्र मनमोहन बंसल ने सीएम विंडो पर अपनी परीक्षा का परिणाम न आने की शिकायत दर्ज करवाई है। उत्तम बंसल ने अपने शिकायत में बताया है कि उसने एमडीयू से संबंध रखने वाले गर्वनमेंट कॉलेज अटेली में अप्रैल-2016 में एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दी थी।
15 जुलाई 2016 में एमकॉम द्वितीय वर्ष का दाखिला लिया था। जिसका कॉलेज रोल नंबर 3358 है तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 1514160742 है। एमकॉम द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर के फार्म नहीं भरें। इसलिए उसने 19 नवंबर को इस समस्या के बाबत कॉलेज प्रिंसिपल को लिखित रूप से अवगत करवाया था। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने ई-मेल के द्वारा एमडीयू प्रशासन को शिकायत भेज दी थी। उत्तम बंसल ने बताया कि काफी दिनों तक उसकी समस्या का समाधान न होने के कारण उसने निजी रूप से एमडीयू रोहतक में अपनी शिकायत दर्ज करवाई, जहां उन्हें जल्द ही उनका परीक्षा परिणाम आन लाइन कर दिए जाने का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम को आनलाइन नहीं किया गया है। उत्तम बंसल ने बताया कि वे 5 से 7 दिसंबर तक लगातार कॉलेज के चक्कर लगा रहे है, लेकिन उसकी समस्या ज्यों की त्यों है। उन्होंने बताया कि गत सात दिसंबर से तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं, मगर वह परीक्षा में बैठे नहीं पाया। जिसके कारण उसका भविष्य खराब होने के कगार पर है। उत्तम बंसल ने सीएम से उसकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।