फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Women police walintonr give trainig

महिला पुलिस वालंटियर को दी ट्रेनिंग

Sun, 13 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में महिला पुलिस वालंटियर भर्ती में चयनित की गई महिलाओं को शनिवार को मधुबन से आई टीम ने शनिवार को फायरिंग रेंज नारनौल में ट्रेनिंग दी। इससे पूर्व चयनित महिला पुलिस वालंटियर को 2 दिन तक ट्रेनिंग के लिए मधुबन भेजा गया था। जिला में पिछले महीने महिला पुलिस वालंटियर की भर्ती की गई थी। इस भर्ती के बाद अब तक 412 महिला पुलिस वालंटियर को ट्रेनिंग में कानून से संबंधित जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

23-24 अक्टूबर को चयनित की गई 278 महिलाओं को मधुबन में कानून संबंधित जानकारियां प्रशिक्षण दिया गया। वहीं शेष रही महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए मधुबन से एक टीम बुलाई गई। जिसमें महिला इंस्पेक्टर इंद्रावती, एसआई राजवंती, एएसआई संतोष, एएसआई बबली व एसआई श्याम लाल ने 11 से 12 नवंबर तक रघुनाथपुरा स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पर पुलिस वालंटियर को विशेष ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग में टीम सदस्यों ने महिलाओं वालंटियर को पीड़ित महिला की किस तरह से सहायता करनी है, कैसे मुकदमा थाने में दर्ज होता है, किस तरह से आरोपी के खिलाफ  कानूनी कार्यवाही करवाने में पीड़ित व पुलिस की मद्द कर सकते है आदि सहित अनेक कानूनी जानकारियां दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध व भ्रूण हत्या जैसे अपराधों के साथ-साथ बाल अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से महिला पुलिस वालंटियर की भर्ती की है। उक्त महिलाएं उन महिलाओं पर ध्यान रखेगी जो लड़का-लड़की की पहचान के लिए गांव व शहर में महिलाओं को उकसाकर तैयार करती है तथा भ्रूण हत्या करवाने में सम्मिलित होती है। इसके साथ-साथ महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार की जानकारी भी संबंधित थाने में देगी और आरोपी के खिलाफ  पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्यवाही करवाने के लिए सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed