{"_id":"57eabbd44f1c1b3d62574062","slug":"narnaul-news-in-narnaul-khula-darbar-paintion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दरबार में सुनी पेंशन संबंधी समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले दरबार में सुनी पेंशन संबंधी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उपमंडल अधिकारी नारनौल सुरेश कांसवा की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें 196 आवेदनकर्ताओं ने अपनी शिकायतें रखी। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कांसवा ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी योग्य आवेदकों की वृद्धावस्था पेंशन बनाई जाएगी, लेकिन इसके लिए यह भी आवश्यक है कि आवेदक सरकार द्वारा निर्धारित सभी शर्तें पूरी करता है या नहीं। पेंशन बनवाने के लिए आवश्यक शर्तों में आवेदक के पास 60 वर्ष से अधिक आयु का जन्म प्रमाण हो या उसकी बड़ी संतान 41 वर्ष की होनी चाहिए या फिर आवेदन के पास 10 वर्ष पुराना वोटर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के वाले आवेदक पति/पत्नी की सालाना आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि सितंबर माह में उपमंडल स्तर पर खुले दरबारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 सितंबर को महेंद्रगढ एसडीएम कार्यालय में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी धर्मबीर यादव, सीएमओ कार्यालय से डा. राजेश कुमार व डा. रेणू, सुनील गुप्ता सहायक, चंद्र मोहन, अरुण यादव, हिमांशु राणा, अरविंद शर्मा, हितेश कुमार, अजय जांगिड, राहुल शर्मा व सज्जन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन