{"_id":"57eaba724f1c1b653b575008","slug":"narnaul-news-in-narnaul-in-mahedergard-cameete-v-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कमेटी से संतुष्ट होने पर ही टलेगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कमेटी से संतुष्ट होने पर ही टलेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। सीयू में चल रहे नाटक घटनाक्रम को लेकर बनाई गई संघर्ष समिति की मंगलवार को यादव धर्मशाला में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान संजय राव ने की। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने इस बारे में चर्चा करते हुए साफ किया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट से अगर संघर्ष समिति संतुष्ट हुई तो ही आंदोलन को टाला जाएगा। अगर संघर्ष समिति जांच से संतुष्ट नहीं हुई तो 1 अक्तूबर को यादव धर्मशाला में शाम को 3 बजे बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कहा गया कि मामले को लेकर पुलिस पर भी दबाव बनाया जाएगा। पुलिस में मामले में बेवजह ढिलाई बरत रही है। बैठक में कुलदीप सरताज, कर्मबीर राव सहित संघर्ष समिति के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन