{"_id":"57926afe4f1c1bac59c4b8a1","slug":"narnaul-news-in-narnaul-case-one-and-half-dozen-men-cased-in-quraling","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर 6 महिलाओं सहित दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर मार पीट करने का मामला दर्ज किया है। गांव बजाड़ निवासी रामौतार नामक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत पर कहा कि 10 जुलाई को गांव के निवासी ओमप्रकाश, शमशेर, राहुल, अविनाश, सुनील, आशीष, टिंकू, अमित, भूप सिंह, दीपक, सुभाष, प्रदीप, साहिल, अंकित, इन्द्रमणी, रमेश, बीमला, सरोज, सरला व सावित्री ने घर में घुसकर मारपीट की। जिससे सुभाष, सत्यपाल, कमला, निर्मला, गीता देवी, द्विवेश आदि घायल हो गए थे। शिकायत कर्ता की शिकायत पर पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी।
विज्ञापन