{"_id":"582766834f1c1b342fb3b571","slug":"narnaul-news-in-narnaul-a-daid-body-found-in-a-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्ति का मिला नहर में शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात व्यक्ति का मिला नहर में शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिहमा। गांव सिहमा के पास से गुजर रही नहर में शनिवार शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नारनौल के शव घर में शव को रखवा दिया। शनिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे गांव सिहमा के पास से जा रही नहर में लोगों ने एक लाश को नहर में देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल स्थित डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार शव नेपाली मूल के युवक का लग रहा है।
विज्ञापन