फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul ITI Students demonstrated remarkable innovation by building a drill machine

Mahendragarh-Narnaul News: 1000 रुपये में ड्रिल मशीन! नारनौल ITI छात्रों ने किया कमाल

Wed, 08 Apr 2026 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Narnaul ITI Students demonstrated remarkable innovation by building a drill machine
फोटो 02 ड्रिल मशीन दिखाते छात्र व अनुदे​​शिका। संवाद
नारनौल। आईटीआई के छात्रों ने मात्र 1000 रुपये में एक डेमो ड्रिल मशीन तैयार की है। फिटर ट्रेड के द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित, अंकित कुमार, शुभम और अंकित ने मिलकर यह प्रोजेक्ट लगभग 20 से 22 दिनों में पूरा किया। इस नवाचार के लिए संस्थान के प्राचार्य विनोद खनगवाल और अनुदेशकों ने छात्रों को संसाधन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि मशीन बनाने के लिए एमएस फ्लेट, एमएस रॉड, नट-बोल्ट और शीट संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई गई जबकि ड्रिल चक और मोटर उन्होंने स्वयं बाजार से खरीदकर लगाई। मशीन का फ्रेम शीट मेटल ट्रेड के छात्रों ने तैयार किया जबकि पेंटर ट्रेड के विद्यार्थियों ने उसे आकर्षक रूप देने के लिए पेंट किया।
विज्ञापन

फिटर ट्रेड की अनुदेशक मनीषा यादव और रविंद्र ने कहा कि सकारात्मक सोच और नवाचार की भावना ही छात्रों के भविष्य को दिशा देती है। वहीं, शीट मेटल ट्रेड के अनुदेशक हरीश दहिया ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता महोत्सव पर देंगे डेमो
प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि संस्थान छात्रों को नए प्रयोगों के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी गीता महोत्सव में इस मशीन का प्रदर्शन किया जाएगा जहां छात्रों के अन्य नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed