फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narada incident of infatuation narrated on the second day of nine day Shri Ram Katha

Mahendragarh-Narnaul News: नौ दिवसीय श्री रामकथा के दूसरे दिन सुनाया नारद मोह का प्रसंग

Wed, 07 Feb 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Narada incident of infatuation narrated on the second day of nine day Shri Ram Katha
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में श्रीराम काॅलेज ऑफ एजुकेशन में श्री राधाबल्लभ सेवा परिवार समिति व समस्त भक्तों की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन नारद मोह की कथा सुनाई। इस कार्यक्रम के यजमान श्रीराम कॉलेज आफ एजुकेशन के चेयरमैन व कथा प्रबंधक डॉ. सुकेश दीवान एवं बबीता दीवान सपरिवार रहे।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य योगेश महाराज ने बताया कि अपनी तपस्या से अप्सराओं और कामदेव को परास्त करने के अभिमान में नाराज मुनि भगवान विष्णु के सामने घमंड भरी बातें करते हैं। नारद के अभिमान को नष्ट करने के लिए भगवान एक काल्पनिक लोक का निर्माण करके वहां की राजकुमारी विश्व मोहिनी का स्वयंवर करवाते हैं। नारद जी विश्व मोहिनी पर मोहित हो जाते हैं और उनसे विवाह करने के लिए नारायण से उनका हरि रूप मांगते हैं। देवऋषि नारद के कथन अनुसार भगवान उन्हें हरी रूप यानी वानर का रूप प्रदान कर देते हैं, जिसके कारण स्वयंवर में उनका मजाक बन जाता है। इसके बाद विश्व मोहनी स्वयंवर की शर्त के मुताबिक भगवान श्री हरि से विवाह कर लेती है। इस बात से नाराज होकर नारद जी अपने इष्ट भगवान नारायण को श्राप देते हैं कि उन्हें भी धरती पर मनुष्य रूप में आना पड़ेगा और वानर ही उनकी सहायता करेंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, जुगल किशोर, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुभाष झूकिया, अधिवक्ता मनीष दीवान, स्वाति दीवान, मक्खनलाल, कमलेश आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed