{"_id":"66916d59d8f11091dc0b55e2","slug":"napas-payment-approval-committee-passed-bills-worth-ten-lakhs-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110705-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा की पेमेंट अप्रूवल कमेटी ने दस लाख के बिल किए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा की पेमेंट अप्रूवल कमेटी ने दस लाख के बिल किए पास
Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बैठक करते नपा प्रधान रमेश सैनी, उपप्रधान मंजू कौशिक
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका में पिछले चार माह से रुके हुए बिलों को पास किया गया। पेमेंट अप्रूवल कमेटी में नगर पालिका सचिव प्रशांत नहीं पहुंचे। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार के नगर पालिका महेंद्रगढ़ में पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लंबे समय से लंबित पड़े बिलों को पास किया गया है। नगर पालिका के करीब दस लाख का बिल बकाया था, जिनका कमेटी की बैठक में पास करवाया गया। इनमें से डीजल-पेट्रोल, कंप्यूटर, स्ट्रीट लाइट मेंटिनेंस, रोड रिपेंयरिंग, हेल्प डेस्क बिल सहित अन्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इन बिल पास न होने के कारण नगर पालिका में अधिकतर कार्य अटके हुए थे। नपा के वाहनों में डीजल व तेल नहीं होने के वजह से शहर की सफाई नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी में तीन सदस्य प्रधान, उपप्रधान व सचिव होते हैं, लेकिन दो सदस्य भी बिल पास कर सकते हैं। नपा सचिव बैठक में नहीं पहुंचे। प्रधान व उपप्रधान की मौजूदगी में बिल पास किए गए हैं। इस मौके पर उप प्रधान मंजू कौशिक, लेखाकार क्लर्क शिवकुमार उपस्थित रहे।