फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NAPA launched encroachment removal campaign, clashes took place at five places

नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पांच स्थानों पर हुई झड़प

Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
NAPA launched encroachment removal campaign, clashes took place at five places
नगरपालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच स्थानों पर दुकानदारों व टीम के बीच हाथापाई भी हुई। अधिकांश दुकानदारों ने टीम आने से पूर्व ही अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से पांच कर्मचारियों की टीम भी नपा की टीम के साथ रही तथा अभियानी के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान अतिक्रमण कर रखा गया सामान, पॉलिथीन, रेहड़ी, टाइलें व अन्य प्रकार का सामान भी जब्त किया गया। बालाजी चौक से शुरू किया गया यह अभियान आईटीआई रोड, हुड्डा पार्क, बस स्टैंड रोड, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक होते शॉपिंग कांपलेक्स तक चलाया गया। पूर्व सूचना के कारण अनेक रेहड़ी संचालकों द्वारा शुक्रवार को अनेक स्थानों पर रेहड़ी भी नहीं लगाई गई। वहीं पूर्व सूचना के बाद जिन दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों ने अपना सामान तय सीमा से बाहर रखा था उसे नपा की टीम द्वारा उठाकर ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में डाला गया।
विज्ञापन

जहां पहुंची टीम वहीं हटता गया अतिक्रमण
नपा टीम तीन ट्रेक्टर-ट्रॉली, हथोड़े सहित अन्य उपकरणों के साथ जहां भी पहुंची उससे पहले ही रेहड़ी वाले वहां से गायब हो गए। वहीं दुकानदारों ने भी अपने सामान को समेटकर दुकानों के अंदर रख लिया। नपा के करीब 30 कर्मचारी व पुलिस की टीम के पांच सदस्यों के साथ चलाए गए अभियान के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। आईटीआई रोड पर पांच स्थानों पर दुकानदारों व टीम के बीच कहासुनी व हाथापाई की नौबत भी आई जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। वहीं आईटीआई रोड पर जब कर्मचारी एक दुकानदार द्वारा दुकान के आगे लगाए गए तिरपाल को हटाने लगे तो दुकानदार आगबबूला होकर टीम के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। पुलिस ने दुकानदार को काबू कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने लगाया भेदभाव का आरोप
वहीं बाजार में अनेक दुकानदारों ने टीम पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। दुकानदारों ने कहा कि नपा की टीम परिचितों के अतिक्रमण को नहीं हटा रही है। नपा टीम के कर्मचारियों पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने कहा कि परिचितों के किसी भी प्रकार के सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया। वहीं एक-दूसरे के सामान को उठाने की बात कहते हुए पहले अन्य स्थान से शुरूआत करने पर भी कहासुनी हुई। रेहड़ी चालकों ने आरोप लगाया कि आईटीआई रोड पर आए दिन रेहड़ी चालकों का सामान उठाया जाता है। गरीब लोगों के तिरपाल तक फाड़ दिए गए जबकि उन्हें हटाने का अवसर देना चाहिए था।

नपा को लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थी। वीरवार को बैठक कर सभी पार्षदों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए सहमति जताई थी। शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed