{"_id":"5766e0f24f1c1bdd5a11bbe5","slug":"nagar-parishad-chairman-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए सरगर्मी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए सरगर्मी हुई तेज
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव के लिए सरगर्मी तेज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद प्रधान के लिए राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद की कुर्सी की लालसा लिए दावेदारों ने अब बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। रविवार को चार दावेदारों ने बैठक कर एकजुटता दिखाई। आठ पार्षद, दो पार्षद प्रतिनिधि शामिल थे। वहीं बाद में इन पार्षदों ने विधायक से भी मुलाकात कर एकजुटता दिखाई। देर शाम तक इन पार्षदों की विधायक के साथ बैठक चल रही थी।
रविवार को शहर के आठ पार्षदों व दो पार्षद प्रतिनिधियों ने नरुला होटल में बैठक की। इन पार्षदों में चार पार्षद प्रधान पद के दावेदार भी माने जाते हैं। इनमें नप के पूर्व कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र यादव, प्रमोद तरेडिया, मीना सोनी के परिजन व सुरेंद्र लेफ्टी के अलावा मनोज जांगड़ा, रजनी देवी के पति धूप सिंह, किशन बोहरा, केशव संघी व सचिन बंसल शामिल थे। वहीं पार्षदों ने बताया कि शशिबाला व पवन सैनी के परिजन भी वहीं मौजूद हैं। जबकि उनका 5-6 अन्य पार्षदों से भी संपर्क हो चुका है। ये सभी पार्षद गत 10 सालों से नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार व भ्रष्ट दलालों को नप से दूर करने के लिए एकजुट हुए हैं। सभी पार्षदों ने एकसुर में कहा कि वे इस बार दलालों को नप चेयरमैन की कुर्सी तक नहीं पहुंचने देंगे। उन्होंने कहा कि इन पार्षदों में से कौन प्रधान बनेगा, इसका फैसला भी वे विधायक ओमप्रकाश एडीओ पर छोड़ देंगे। जिस पर भी विधायक सहमति जाएंगे, उसको ही वे स्पोट करेंगे। बाद में सभी पार्षद विधायक ओमप्रकाश से भी मिलने उनके घर पर गए, जहां पर गुप्त बैठक देर शाम तक चली।
प्रशासन ने की तिथि की घोषणा, 22 को होंगे चुनाव
नारनौल। नगर परिषद नारनौल के सदस्यों की विशेष बैठक 22 जून को स्थानीय पंचायत भवन में होगी। इस बैठक में प्रधान व उपप्रधान का चुनाव भी करवाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि नगर परिषद नारनौल के पार्षदों की विशेष बैठक 22 जून को स्थानीय पंचायत भवन में बुलाई गई है। यह बैठक 11 बजे शुरू होगी। वर्मा ने बताया कि इस बैठक में सबसे पहले नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद प्रधान व उप प्रधान का चुनाव होगा। इस चुनाव के संबंध में सभी पार्षदों को 18 जून को ही पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
11 बजे से पहले पहुंचना होगा पंचायत भवन
एडीसी ने कहा कि सभी पार्षदों को सुबह ठीक 11 बजे से पहले-पहले पंचायत भवन में पहुंचना होगा। इस दौरान सभी पार्षदों को अपने साथ पहचान मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, बैंक की पास बुक व कोई अन्य प्रमाणिक फोटो व पता युक्त पहचान-पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक में कोई भी नागरिक मोबाइल फोन, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट, पैन व बेल्ट आदि लेकर नहीं आएगा। पंचायत भवन के हाल में पहुंचने से पहले ही सभी की तलाशी ली जाएगी।